सीहोर ।सीहोर की साहित्यिक संस्था म.प्र.शासन से मान्यता प्राप्त म.प्र.साहित्य साधना मंच, सीहोर (रजि.),जन परिषद सीहोर, राष्ट्रीय कलचुरि कवि परिषद भारत के संयुक्त के तत्वावधान में हिंदी दिवस पर १५ सितम्बर २०२४, रविवार को शा.उत्कृष्ट विधालय क्र.१ सीहोर में सुबह १० बजे से शाम ६ बजे तक भारत के १२ प्रांतों के गीतकार, गज़लकार, हास्य व्यंग्यकार, छंद, मुक्तक आदि के कवियों द्वारा अ.भा.कवि सम्मेलन की महफ़िल सजेगी। साहित्य साधना मंच सीहोर के संस्थापक सुरेश जायसवाल ने बताया कि प्रतिबरषानुसार इस बर्ष भी साहित्य साधना मंच के प्रदेशाध्यक्ष अशोक व्यग्र के कुशल नेतृत्व में,जन परिषद सीहोर के जिलाध्यक्ष डॉ अनीस खान के मार्ग दर्शन में, राष्ट्रीय कलचुरि कवि परिषद की प्रदेशाध्यक्ष राजकुमारी चौकसे के प्रयास से वृंदावन राय की प्रेरणा से उक्त कार्यक्रम होने जा रहा है। जिसमें म.प्र.उर्दू साहित्य अकादमी की निर्देशक डॉ नुसरत मेहदी भोपाल मुख्य अतिथि, कवि एवं समिक्षक संजय आरज़ू, भोपाल अतिविशिष्ट ,डॉ गगन नामदेव, कृषि वैज्ञानिक डॉ आर सी जैन, प्रीतेश सक्सेना, डॉ महेश शर्मा, डॉ मुकेश ब्यास स्नेहिल अहमदाबाद, कवयित्री चंचलिका शर्मा कोलकाता, नीतेश कुमार नैश भोपाल, डॉ अर्चना जायसवाल इंदौर,बी पी मिश्र खीरी,कवि कृष्ण कुमार पाण्डेय दमोह, कवयित्री सविता धर धनबाद , संजय जैन बीना मुम्बई विशिष्ट अतिथि, गीतकार सुदामा दुबे स्वागताध्यक्ष रहेगे कार्यक्रम का कुशल संचालन गीतकार लखमीचंद चौधरी एवं गीतकार डॉ विजेंद्र जायसवाल साहित्य साधना मंच की उपाध्यक्ष साक्षी जैन ने बताया कि पूरे भारत वर्ष से 122 कवि इस विशाल कार्यक्रम में आखिर हिंदी क्यों विषय पर रचना पाठ करेंगे। जन परिषद महिला विंग की जिलाध्यक्ष उमा पालीवाल ने बताया कि इसी अवसर पर साहित्यिक रणभूमि के अपराजित कलमकारों को सरस्वती काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय कलचुरि कवि परिषद की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सीमा शिवहरे ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में मदन गोपाल मार्तण्ड झांसी रहेंगे। जिलाध्यक्ष लक्ष्मण चौकसे ने बताया कि मुख्य रूप से मो.मुबीन खान, रामेश्वर पाल, राहुल शामकुवंर, देवेंद्र पाल, तन्हा नागपुरी, अर्जेंट सिंह, आनन्द पगारे, रश्मि मिश्रा, राशिद ग़ाज़ीपुरी, रश्मि मोयदे रागिनी, प्रवीण शर्मा, निर्मल सक्सेना,शायरा अंजुम उरूज, ईश्वर गोस्वामी, महिमा सोनी माही, डॉ अनिल शर्मा मयंक, विपिन वल्लभ, संगीता नाग, अर्पित शर्मा, महेश सोनी, आशीष तिवारी निर्मल, वैभव बडौनिया, आशीष पाण्डेय जिद्दी, कुमार जगदलवी, चित्रलेखा राठौर, संतोष सोनी, अवनीन्द्र खरे अंशुमान, डॉ प्रशांत जामलिया, डॉ कैलाश शर्मा, संदीप मेवाड़ा, सूरज साहू नील, संतोष श्रीवास्तव विधार्थी, महेश दत्त त्रिपाठी, डॉ बी डी पाठक,प्रियेश गुप्ता, राजकुमार अहिरवार प्रेरणा, आनन्द मिश्रा अकेला, नीरज हतोनिया, हीरा लाल जायसवाल, आदि काव्य पाठ करेंगे। प्रचार प्रमुख अनामिका चौकसे ने बताया कि समाज में विशेष योगदान देने पर गुंजन चौकसे अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, राजेश राय प्रधान संपादक कलचुरि वार्ता, कल्पना राय को सम्मानित किया जाएगा।

0 Comments