सरस्वती शिशु मंदिर के सन् 81- 82 बैच के छात्र छात्राओं का मिलन समारोह हुआ आयोजित

सीहोर । स्थानीय डॉक्टर भारत आर्य जी के मंडी स्थित फ़ार्महाउस पर सरस्वती शिशु मंदिर के सन् 81- 82 बैच के छात्र छात्राओं का मिलन समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर सर्वप्रथम तत्कालीन शिक्षक सुगंधी आचार्य जी का शाल श्रीफल एवं फूल माला से सभी छात्र छात्राओं द्वारा सम्मान किया गया एवं चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

इस अवसर पर सभी ने विभिन्न प्रकार के खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बचपन की यादें ताज़ा की दिन में भोजन के पश्चात् गीत संगीत का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी लोगों द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई इस कार्यक्रम में सीहोर भोपाल के अलावा सीमा मंडलोइ (मुम्बई), डॉक्टर चन्द्रशेखर शर्मा, सुधा राठौर (इंदौर), मोनिका शुक्ला , शशिकांत शुक्ला (भोपाल) , विममी खत्री (जबलपुर), शोभा मंत्री (बीना) प्रीति ब्याणी (ग्वालियर) सपरिवार उपस्थित रहे । कार्यक्रम में शाम को सीहोर की आयोजन समिति के द्वारा सभी पधारे अतिथियों का धन्यवाद प्रकट किया एवं इस कार्यक्रम को आने वाले वर्षों में और वृहद स्तर पर करने का संकल्प लिया गया । इसके पश्चात सभी उपस्थित छात्रगण सपरिवार सरस्वती शिशु मंदिर की खजांची लाइन स्थित भवन एवं जिला न्यायालय के पीछे स्थित स्कूल भवन में जाकर पुरानी यादें ताज़ा की वहाँ पर 81- 82 बैच की सहपाठी अर्चना जी वर्तमान शिक्षिका द्वारा तिलक लगाकर गमछा एवं फूल मालाओं से सभी का स्वागत किया गया । आयोजित कार्यक्रम में भोपाल से  5 सहपाठियों के परिवार एवं सीहोर से 9 सहपाठियों के परिवार उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments