सीहोर। नगर में पंजाबी समाज महिला संगठन द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया एवं इन पौधों को सुरक्षित व संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया गया। एक पेड़ मां के नाम अभियान नगर पालिका की भूतपूर्व अध्यक्ष अमिता अरोरा के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान श्रीमती अरोरा सहित पंजाब समाज महिला संगठन ने लोगों से भी अपील की है कि वह एक पेड़ अपनी मां के नाम जरूर लगाएं। अपने घर में बच्चों के जन्मदिन पर, परिवार में किसी भी खुशी वाले मौके पर एक पौधा लगाकर उस खुशी को दोगुना करें और पर्यावरण की रक्षा भी करें। इस मौके पर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अमीता अरोरा, प्रकाश अरोरा, पम्मी वाधवा, सुरीन्द्र खनूजा, मंजीत खनूजा, डॉली खनूजा, मीतू अरोरा, निरंजन अरोरा, कमल तलवार, निशा तलवार, रेखा वाधवानी, रनजीत मलहोत्रा, जगदीप आनंद, राखी अरोरा सहित अन्य सामाजिक महिलाएं मौजूद रहीं।


0 Comments