एनएसयूआई ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर छात्र मांग पत्र का किया विमोचन

 सीहोर। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमे मध्य प्रदेश एनएसयूआई द्वारा चलाए जा रहे कैंपस चलो अभियान का पोस्टर विमोचन किया गया एवं छात्र मांग पत्र जारी कर पत्रकार बंधुओं से कैंपस चलो अभियान के विषय में विस्तार से चर्चा की गयी। इस दोरान अभियान के जिला प्रभारी जयंत अग्रवाल व यश शर्मा उपस्थित थे । इस दोरान पीजी कॉलेज सीहोर मे छात्र छात्राओ के बीच पहुँचकर मांग पत्र वितरित किये ।

यह है प्रमुख मांगे

पेपर लीक पर कड़ा कानून


दोषियों को 20 वर्ष की जेल व 10 करोड़ का जुर्माना


* समस्त परीक्षाओं पर हो लागू


* जिम्मेदारों की बर्खास्तगी व संस्थान की मान्यता निरस्ती


छात्रवृत्ति पर लोकसेवा गारंटी


* लोकसेवा गारंटी अधिनियम में शामिल हों समस्त छात्रवृत्तियां


* छात्रवृत्ति भुगतान तक अधिकारियों के वेतन आहरण पर रोक


फर्जी छात्रवृत्ति लेने वाले संस्थानों पर 50 करोड़ का जुर्माना व जेल


* 3 लाख सालाना से कम आय वाले समस्त छात्रों को मिले छात्रवृत्ति


* छात्रवृत्ति पोर्टल को सुगम बनाएँ


सबको शिक्षा- सबको प्रवेश


* सीट वृद्धि के साथ-साथ प्रारम्भ हों नए पाठ्यक्रम


* एनईपी के अनुरूप पसंदीदा विषय लेने की मिले छूट


घिसे-पिटे सीलेबस की जगह लागू हों रोजगार मूलक सीलेबस


* SC/ST हॉस्टल की संख्या इसी सत्र में दोगुना की जाए


* इसी सत्र में खोले जाएँ 100 महिला और 50 EWS छात्रावास


* शीघ्र भरे जाएँ प्राध्यापकों के रिक्त पद आदि मांगे रखी गई।

इस दोरान छात्र नेता यश यादव, तनिष् त्यागी, सिद्धांत राय, करण भरेवा, हरपाल ठाकुर, रूपेश मलवीय, दीपक बिर्गोदिया, राहुल धनगर, उदित मालवीय, वंश ठाकुर आदि उपस्थित थे





Post a Comment

0 Comments