सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर लंबे समय से अपने खेल कौशल के बल पर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली एक दर्जन से अधिक महिला फुटबाल खिलाड़ियों का सम्मान आगामी दिनों में किया जाएगा। इस मौके पर सभी खेल के संगठनों के अलावा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके लिए मंच के संयोजक जितेन्द्र तिवारी और जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया आदि ने बैठक कर समिति का गठन किया है। आगामी दिनों में समिति की घोषण के अलावा महिला फुटबाल खिलाड़ियों के मध्य मैत्री मैच आदि का आयोजन किया जाएगा।

मंच के संयोजक श्री तिवारी ने बताया कि हमारे शहर की अनेक बेटियां राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। जिसमें ललित सैनी इन्होंने मध्य प्रदेश फुटबॉल टीम की पहले बी लाइसेंस(अखिल भारतीय फुटबाल संघ से) कोच है इन्होंने पटियाला से किया है एमपीईडी अंतरराष्ट्रीय क्लब प्रतियोगिता में भारतीय फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है अंडर-19 स्कूल भारतीय फुटबॉल टीम को प्रशिक्षण दिया है अभी की स्थिति में वह गुजरात फुटबॉल संघ की कमान संभाले हुए एवं ललित सैनी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को तरस रही है अभी की स्थिति में उनकी प्रशिक्षित की हुई खिलाड़ी जो भारतीय टीम से खेल रही है खिलाड़ी के नाम इस प्रकार है खुशबू एवं माया है इन्होंने 50 से अधिक राष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी तराशा है। इसके अलावा रूपा सैनी-अखिल भारतीय फुटबाल संघ से सी लाइसेंस कोचिंग कोर्स किया है एवं नेशनल रेफरी हैं एमपीईडी किया है 5 बार से अधिक बार राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया एवं छह बार से अधिक बार मध्य प्रदेश राष्ट्रीय हॉकी टीम का भी प्रतिनिधित्व किया है वह अभी के स्थिति में गुजरात फुटबॉल अकादमी की कोचिंग कर रही ह
ज्योति गौर-डी लाइसेंस एमपीईडी अखिल भारतीय फुटबाल संघ की नेशनल रेफरी है पूरे देश में रेफरशिप करके मध्य प्रदेश का नाम को रांवित किया है 7 वर्ष से अधिक बार नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में अपना प्रतिनिधित्व कर चुके हैं अभी की स्थिति में सीहोर जिले की महिला फुटबॉल टीम को कोचिंग कर रही है
शिवांगी गौर अखिल भारतीय फुटबॉल संघ से सी लाइसेंस कोचिंग कोर्स किया है एमपीईडी ग्वालियर से मास्टर डिग्री की है 8 बार से अधिक बार मध्य प्रदेश फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया है वह अभी की स्थिति में राजस्थान महिला फुटबॉल टीम को कोचिंग कर रही है
मधु राघव अखिल भारतीय फुटबाल संघ से सी लाइसेंस किया है बीपीएड किया है मध्य प्रदेश स्टेट रेफरी है 9 बार से अधिक बार नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया है चार बार से अधिक बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भाग लिया है वह अभी की स्थिति में जबलपुर एकेडमी टीम को कोचिंग कर रही है
आयुषी पंसारी डी लाइसेंस किया है बीपीएड किया है मध्य प्रदेश स्टेट रैफरी है तीन बार अधिक बार नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है एक बार से अधिक बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भाग लिया है
कोमल वर्मा-अपने टाइम की मध्य प्रदेश के श्रेष्ठ खिलाड़ी इन्होंने तीन बार नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया तीन बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भाग लिया एवं अभी की स्थिति में 2017 से मध्य प्रदेश पुलिस में स्ढ्ढ के पद पर पदस्थ थे
अर्चना छाया-इन्होंने तीन बार से अधिक बार नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया एवं दो बार से अधिक बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भाग लिया है अभी की स्थिति में मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ है
दीपिका राठौर-दो बार से अधिक बार नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया एवं तीन बार से अधिक बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भाग लिया अभी की स्थिति में मध्य प्रदेश पुलिस में पदस्थ है
महिमा शर्मा डी लाइसेंस किया है तीन बार से अधिक बार नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया है दो बार से अधिक बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भाग लिया है अभी की स्थिति में राजस्थान फुटबॉल संघ में अपनी सेवाएं दे रही है
मनीष यादव उन्होंने तीन बार से अधिक बार नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया एवं तीन बार से अधिक बार ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी में भाग लिया अभी की स्थिति में बीएसएफ में पदस्थ है
सोनाक्षी-दो बार मध्य प्रदेश फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया है।






0 Comments