सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, छात्र-छात्राओं ने दिया यातायात सुरक्षा का सन्देश।


सीहोर। विक्टोरिया कॉलेज बरखेड़ी, सीहोर द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना था।

इस दौरान कॉलेज की प्राचार्या *डॉ. दिव्या त्रिवेदी*, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा से जुड़े रैपिड फायर प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया गया, जिसमें सही जवाब देने वालों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में जागरूकता फैलाना और युवाओं को सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में कॉलेज के स्टाफ और विद्यार्थियों का विशेष सहयोग रहा।


Post a Comment

0 Comments