खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने हेतु किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

 





सीहोर। खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए पुनर्रयोजीत खेती के लिए सालिडरिडाड संस्था के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें जैविक कीटनाशक जीवामृत बनाने की विधि सिखाई गई। ग्राम गुड़भेला क्लस्टर इंचार्ज ठाकुर प्रसाद चंद्रवंशी ने बताया कि संस्था किसानों को खेती में कम लागत करने के लिए किसान पाठशाला को आयोजन के माध्यम से किसानों को जीवामृत अग्नि अस्त्र ब्रह्मास्त्र और कंडा टॉनिक बनाने की प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आसपास के गांव मोगरा राम, हसनाबाद, कोनाझीर, रफीगंज के किसानों ने भाग लिया। कृषि विभाग की आत्मा योजना से विकासखण्ड सीहोर के बीटीएम संदीप कुमार, एटीम साधना तिवारी,एटीम संतोष वर्मा, एटीम रोशनी शर्मा, कृषि विकास अधिकारी दीपिका नागर का विशेष मार्गदर्शन रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिला पुरुष उपस्थित रहे। ग्राम हसनाबाद के सरपंच अखिलेश वर्मा कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments