जिले में चलाया जा रहा है दस्तक अभियान का दूसरा चरण





सीहोर, 10 मार्च, 2025   शासन के निर्देशानुसार जिले में 18 फरवरी से 18 मार्च 2025 तक दस्तक अभियान का द्वितीय चरण चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग द्वारा समन्वित सेवाएं दी जा रही हैं।

   मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि इस अभियान के तहत शून्य से 5 वर्ष आयु के लगभग 1,35,669 बच्चों को विटामिन ए अनुपूरण का डोज दिया जा रहा है। इसके साथ ही अभियान के प्रथम चरण में चिन्हांकित किए गए 06 माह से 5 वर्ष के लगभग 84,525 बच्चों को डिजीटल हिमोग्लोबीनो मीटर द्वारा जाँच का प्रबंधन किया जा रहा है। इस अभियान की जिला एवं विकासखंड स्तर पर सतत् मॉनिटरिंग की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments