सीहोर। जिला अस्पताल के डॉक्टर सम्मान के पात्र हैं। मातृ शिशु मृत्यु दर को डाक्टरों ने घटा दिया है। किसी भी देश की तरक्की मातृ शिशु मृत्यु दर से ही पता चलती है। डॉक्टर के लिए भ्रामक अफवाह फैलाना गलत है उक्त बात मंगलवार को जिला अस्पताल में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची समाज सेविका श्रीमती अरुणा सुदेश राय ने गर्भवती महिलाओं को संबोधित करते हुए कही।
श्रीमती राय ने कहा कि अस्पताल प्रशासन और विधायक जी के द्वारा गर्भवती महिलाओं की जांच और उपचार के लिए विशेष व्यवस्थाएं जिला अस्पताल में कराई गई हैं। हजारों गर्भवती महिलाओं को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृ अभियान का लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सी ईओ श्रीमती सर्जना यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित माथुर अभियान के 10 वर्ष को आज हम सेलिब्रेट कर रहे हैं । गर्भवती महिलाओं को चेकअप के बाद स्वास्थ्य से संबंधित पैकेटों का वितरण भी श्रीमती राय के द्वारा किया गया है।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉक्टर पुष्पा कनौजिया ने बताया कि प्रति माह की 9 और 25 तारीख को जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है और जरूरी परामर्श भी दिया जाता है उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृ अभियान के तहत तेजी से मथुरा शिशु मृत्यु दर घट रहा है। शासन प्रशासन और जिला अस्पताल इस अभियान में पूरी मदद कर रहा है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती अरुणा सुदेश राय और जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव का पौधे भेंट कर जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉक्टर यूके श्रीवास्तव सहित अन्य डॉक्टरो ने स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं उपस्थित रही।

0 Comments