सीहोर, 09 जून, 2026 प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल सहित जिले की सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रसव पूर्व जांच विशेष शिविर आयोजित किए गए। सीएमएचओ डॉ सुधीर डेहरिया ने बताया कि जिलेभर में आयोजित शिविरों में 1759 महिलाओं की जांच की गई, जिनमें से 619 महिलाएं हाई रिस्क पाई गईं। शिविरों में सभी गर्भवती महिलाओं की जाँच तथा उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर एएनसी, पीएनसी जांच और उपचार प्रदान किया गया। इसके साथ ही जिन गर्भवती महिलाओं का पंजीयन नहीं हुआ है उनका पंजीयन भी किया गया।
जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में श्रीमती अरूणा राय, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव, सीएमएचओ डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया, सिविल सर्जन डॉ. यूके श्रीवास्तव, डॉ. पुष्पा कन्नोजिया, डॉ. संध्या राजगीर और श्रीमती संजुलता भार्गव शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि इस अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना, संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान करना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है।
0 Comments