सीहोर। गेहूं की फसल बेचने के पश्चात किसानों को भुगतान के लिए बैंकों और सोसायटियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। खराब प्रबंधन के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर किसान कांग्रेस के नेता खुमान सिंह ने आरोप लगाते हुए कहाकि दोराहा, इछावर, अहमदपुर, श्यामपुर सहित अन्य स्थानों पर खराब प्रबंधन के कारण किसानों को उनकी राशि नहीं मिल रही है और घंटों धूप में इंतजार करना पड़ रहा है।
किसान नेता खुमान सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल बेचने के बाद भी किसानों को उपज का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों को रोजाना सहकारी केंद्रीय बैंक के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सुबह से ही बैंक शाखा के बाहर किसानों की लाइनें लग जाती हैं। किसानों का कहना है गेहूं बेचे हुए लंबा समय हो गए हैं। इसके बाद भी किसानों को बैंक से भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके कारण आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार किसानों के हित में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। इससे किसानों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

0 Comments