चर्च मैदान पर जारी जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता डीएसवाय ने आरएसआई को रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराया


सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर हर साल की तरह इस साल भी जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वर्गीय कैलाश सारंग के स्मृति में दूसरे वर्ष भी जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

मंगलवार को प्रतियोगिता के छठवें दिन लीग मैच आयोजित किया जा रहे हैं। दो मैच खेले गए जूनियर वर्ग में डीएसवायडब्लू विरुद्ध आरएसआई के मध्य खेला गया जिसमें यह मैच डीएसवायडब्लू 1-0 से विजय रही डीएसवायडब्लू की तरफ से अथर्व ने एक गोल किया। पहला मैच काफी रोमांचक रहा। आरएसआई के खिलाड़ियों ने अनेक बार गोल करने का प्रयास किया, लेकिन डीएसवायडब्लू की रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सारे प्रयास असफल किए।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि इसके अलावा शाम को सीनियर वर्ग में सीहोर क्लब विरुद्ध एमजी क्लब के मध्य खेला गया जिसमें सीहोर क्लब 2-0 से विजय रही सीहोर क्लब की तरफ से पुष्प ने दो गोल किया अब लीग प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को जूनियर वर्ग में सीहोर बॉयज विरुद्ध सीहोर मिनी बॉयज के मध्य खेला जाएगा सीनियर वर्ग में सीहोर बॉयज विरुद्ध एमजी के मध्य खेला जाएगा। 


Post a Comment

0 Comments